Increase |  Decrease |  Normal

Current Size: 100%

Share this
Syndicate content

मैक चाकू

बर्तोल्त ब्रेख़्त

(कुर्त वाइल के साथ ‘थ्री पेनी ओपेरा’ के लिए)

अरे, शार्क के दाँत बड़े सलोने हैं, प्यारे
और वो उन्हें दिखाती है मोती सी चमक से।
मकीथ के पास बस एक चाकू है, प्यारे
और वो उसे रखता है दूर सबकी नज़र से।

जब शार्क काटती है अपने दाँतों से, प्यारे
तो लाली लहरा के शुरू होती है फैलना।
मँहंगे दस्ताने, मगर, मकीथ पहने है, प्यारे
ताकि लाली का नामो-निशान मिले ना।

फुटपाथ पर इतवार की सुबह
एक शरीर से ज़िंदगी रिसती है;
नुक्कड़ पर कोई मंडरा रहा है
क्या ये वही मैक शैली चाकू है?

नदी तट पर एक कर्षण नौका से
एक सीमेंट की बोरी गिरी जा रही है;
सीमेंट तो बस वज़न के लिए है, प्यारे।
हो न हो मैकी शहर में लौट आया है।

और लुई मिलर गायब हो गया है, प्यारे
अपनी सारी नकदी-वकदी निकाल कर;
और मकीथ नाविक के जैसे पैसा उड़ाए है।
क्या भाई ने कुछ कर दिया है जोश में आकर?

सूकी टॉड्री, जेनी डाइवर इधर,
पॉली पीचम, लूसी ब्राउन उधर,
अरे, लाइन तो दाएँ से बनती है, प्यारे
क्योंकि मैकी जो वापिस है इसी शहर।


अनुवादक: अनिल एकलव्य


लेखक विषय संवाद साभार अनुवादक

पहले वो आए साम्यवादियों के लिए

और मैं चुप रहा क्योंकि मैं साम्यवादी नहीं था

 

फिर वो आए मजदूर संघियों के लिए

और मैं चुप रहा क्योंकि मैं मजदूर संघी नहीं था

 

फिर वो यहूदियों के लिए आए

और मैं चुप रहा क्योंकि मैं यहूदी नहीं था

 

फिर वो आए मेरे लिए

और तब तक बोलने के लिए कोई बचा ही नहीं था

 

मार्टिन नीमोलर (1892-1984)